Today Horoscope : दैनिक राशिफल 07 अक्टूबर ( Friday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 07 अक्टूबर ( Friday)
राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : प्रेम संबंधों में गिले-शिकवे दूर होंगे। आज मन में नए विचारों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ सकते हैं। मन में कोई बेचैनी नहीं रहेगी।
  2. वृषभ: स्वयं पर काम का बोझ हावी ना होने दें। अपनी दिलचस्प स्वभाव से अकेले भी अच्छा समय गुजार सकते हैं। काम के साथ-साथ अपने लिए आराम करने का भी समय निकालें।
  3. मिथुन: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में चल रहा विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान दें वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
  4. कर्क: गजकेसरी योग से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
  5. सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में माता का सहयोग मिल सकता है। परिवार वालों के साथ कहीं आसपास टूर का प्लान बन सकता है। व्यापार के सिलसिले में लोगों से मुलाकात होगी। खास कामों में कुछ रुकावट आ सकती है।
  6. कन्या: आज कन्या राशि वालों के परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी भी नये कार्य को करने से पहले अपने बड़ों-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  7. तुला: पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल लगाना शुभ रहेगा।
  8. वृश्चिक: सूर्य दशम, चन्द्रमा चतुर्थ तथा शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें। बेल का पेड़ लगाएं।
  9. धनु: आज चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य अष्टम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।
  10. मकर: वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आलस्य की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से सम्बन्धों में मनमुटाव हो सकता है।
  11. कुंभ: मन शान्त रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
  12. मीन: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का ध्यान रखें। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)