Today Horoscope : दैनिक राशिफल 09 अगस्त ( Tuesday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 09 अगस्त ( Tuesday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
  2. वृषभ: मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार हो सकता है।
  3. मिथुन: कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  4. कर्क: आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं।
  5. सिंह: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा सहकर्मियों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेंगे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।सरकारी नौकरी से जुड़ें लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है। छात्रों के लिए दिन बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।
  7. तुला: आर्थिक आवक बढ़ाने का नया मार्ग प्राप्त होगा, लेकिन जीवन में बदलाव सोच-समझकर करें। परिवार के लोगों की जिम्मेदारी की वजह से बोझ महसूस हो सकता है। जिम्मेदारी निभाते समय व्यक्तिगत जीवन पर इसका असर न हो, ये ध्यान रखें।
  8. वृश्चिक: अनेक प्रयत्न करने के बाद भी परिस्थिति में बदलाव न दिखने से चिंता महसूस हो सकती है। वक्त के साथ ही आपको परिस्थिति के बारे में बातें स्पष्ट नजर आएंगी। अभी के समय में अपनी कमजोरी दूर करने की कोशिश करें। जितना अधिक ध्यान आप खुद के पर बनाएंगे, उतनी आसानी से सफलता प्राप्त होती रहेगी।
  9. धनु: पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव की वजह से बेचैनी होगी। बेकार खर्च को दूर करने की कोशिश करें। हर बार अपनी मनमानी करने से नुकसान होने की संभावना बन रही है। पैसा खर्च करते समय योग्य बातों पर ही खर्च करें, इस बात का ध्यान रखें, वर्ना पछतावा हो सकता है।
  10. मकर: आज कोई बड़ी डील हो सकती है। आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
  11. कुंभ: आज आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन घर से बाहर जाने से पहले कुछ मीठा खाएं, काम पूरे होंगे।
  12. मीन: आज आपको कोई नया दोस्त या प्रेमी मिल सकता है। पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से धन लाभ होगा। जोश के साथ काम करेंगे। संतान के प्रति भी ध्यान दें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)