Today Horoscope : दैनिक राशिफल 23 जून (Thursday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 23 जून (Thursday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव में कुछ कमी आ सकती हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
  2. वृषभ: व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
  3. मिथुन: संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष की मनःस्थिति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश बढ़ता रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
  4. कर्क: कर्क राशि के जातकों के आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। इतना ही नहीं आज आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज की गई यात्रा की स्थिति सुखद और लाभदायक रहेगी। शाम से लेकर रात तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
  5. सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज इस राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता हाथ लग सकती है। आज के दिन आपको पहले के मुकाबले अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको आंखों की समस्या होने की भी संभावना बनी हुई है।
  6. कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज के दिन रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आप किसी शुभ कार्य में खर्च कर सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी।
  7. तुला: सूर्य भाग्यभाव में, चन्द्रमा खष्ठम व शनि पँचम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।
  8. वृश्चिक: मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा तथा गुरु पँचम यानी शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन पोलिटिकल सफलता का है । कर्क व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।
  9. धनु: आज शनि तृतीय, सूर्य मिथुन व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  10. मकर: आज ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होगा। आप अपने जरूरी कामों को ध्यान पूर्वक कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है।
  11. कुंभ: आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होगा, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। इस राशि के विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके कामों को बेहतर परिणाम मिलेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है।
  12. मीन: आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। रिश्तो में मिठास आएगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे लाभ अधिक मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)