Today Horoscope : दैनिक राशिफल 24 अप्रैल

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 24 अप्रैल
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी आएगी, परन्तु जीवनयापन के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
  2. वृषभ: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। रहन-सहन की सुविधाओं में वृद्धि के लिए खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता का सहयोग मि‍लेगा।
  3. मिथुन: मन अशान्त रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
  4. कर्क: आर्थिक समस्याओं ने आपकी रचनात्मक सोचने की क्षमता को खराब कर दिया है. अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करेंगे तो आपके साथ रहने वाले कुछ लोगों को गुस्सा आ सकता है। इस दिन अपने प्रिय से कोई कठोर बात न कहें। यदि आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो उनके खो जाने या चोरी हो जाने की संभावना है।
  5. सिंह: आज का दिन प्रशंसा और प्रशंसा से भरा रहेगा. आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जिसका परिणाम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ किसी प्रदर्शनी को देखने जा सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें।
  6. कन्या: आज आप किसी विवाद या उलझे हुए मामले को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. इसमें भी सफलता मिलने के योग हैं। पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। कोई ऐसी बात या स्थिति आपके सामने आ सकती है जो आपकी सोच को बदल देगी।
  7. तुला: मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। नौकरी में कई प्रकार की परेशानियाँ आएँगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी। हालाँकि ऑफिस में आपके काम को लेकर प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जो काम के बोझ को थोड़ा कम कर देगा।
  8. वृश्चिक: कोई बात को लेकर तनाव होगा. यह तनाव आगे चलकर बढ़ सकता है। इसलिये बेहतर रहेगा कि आप उसे सुलझाने का प्रयास करे या किसी अन्य के साथ इस बात को साँझा नही करे नौकरी में कई प्रकार की परेशानियाँ आएँगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी। हालाँकि ऑफिस में आपके काम को लेकर प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
  9. धनु: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रह सकते है। व्यापारी शाम के समय में लेनदेन के समय सावधानी बरते। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी, रोजगार मिलेगा, उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  10. मकर: तृतीय गुरु व मेष का सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व सफेद तिल का दान करें।
  11. कुंभ: सूर्य तृतीय व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा द्वादश है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।
  12. मीन: आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा एकादश है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)