Today Horoscope : दैनिक राशिफल 30 जून (Thursday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 30 जून (Thursday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।
  2. वृषभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
  3. मिथुन: आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।
  4. कर्क: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके प्यार में डूबी नजर आएंगी। जिन लोगों को मदिरा,शराब आदि जैसी आदत है वह आज उसे छोड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।
  5. सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे रुकावटें दूर होंगी। व्यापारिक मामले कुछ अटक सकते हैं, इसलिए आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी,क्योंकि आपके शत्रु आपके पीठ पीछे आपकी कमियां निकालेंगे और आपके कार्यों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा।
  6. कन्या: आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण आपको परेशानी होगी। जो लोग व्यापार करते हैं,उनके लिए धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई आपसी मतभेद हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
  7. तुला: चन्द्रमा मिथुन व सूर्य भी उसी में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। धन के अपव्यय पर नियंत्रण रखें।
  8. वृश्चिक: चन्द्रमा 06:35 pm के बाद सवा दो दिन के लिए भाग्यभाव में रहकर शुभ फल देंगे।आज का दिन मीडिया व मैनेजमेंट जॉब के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  9. धनु: आज सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  10. मकर: सन्तान सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के स्रोत विकसित होंगे। सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
  11. कुंभ: मन शान्त रहेगा। आलस्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति हो सकती है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आएगी, लेकिन अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आयेगी।
  12. मीन: बातचीत में संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाकर रखें। किसी सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)