दुनियावायरल

चलती मेट्रो के नीचे का पुल गिरा, 20 की मौत और 49 घायल

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में एक पुल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। यह हादसा सोमवार की रात 10.30 बजे मेट्रो लाइन पर हुआ। आपको बता दें कि इस दौरान पुल के ऊपर से मेट्रो ट्रेन गुजर रही थी। इसमें 20 लोगों की मौत और 49 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रायटर्स ने दी है। हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मेट्रो के कोच बीच हवा में लटके हुए नजर आ रहे है। यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, पुल के नीचे खड़ी कारें भी इसकी चपेट में आऩे से मलबे में दब गई।

इधर, मेक्सिको सिटी के मेयर क्लाउडिया शिनबाउम ने सोशल मीडिया पर बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वो मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के लोग और बचावकर्मी भी लोगों की मदद कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया है। अभी मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों की तलाश की जा रही है।

मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने इस घटना पर दुख जताया है। एबरार्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर कहा कि मेट्रो दुर्घटना में जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद दुखद है। घटना में पीड़ित परिवार के प्रति मैं अपनी एकजुटता प्रकट करता हूं। उन्होंने घटना की जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।

Related Posts

कार में बैठकर दो लड़कियों ने किया बेहूदा डांस, अश्लीलता पर उठे सवाल, वीडियो पर भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों दो युवतियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

मेरे बाबू को बुलाओ… बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी लड़की टॉवर पर चढ़ी, नीचे उतर तो…

खबर इंडिया की। उत्तरप्रदेश में हाई वोल्टेज तमाशा हो गया जब एक लड़की मोबाइल टावर…

1 of 98

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *