न्यूज़भारतस्वास्थ्य

बाप रे बाप! जानवरों को भी हुआ कोरोना, 8 शेर मिले कोरोना पॉजिटिव

यह देश में पहली बार हुआ है कि हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को मौखिक बताया कि आरटी -पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं।

फाइल

जूलोजिकल पार्क का रखरखाब करने वाले और डायरेक्टर डॉक्टर सिद्धानंद कुकरेती ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही इस बात से इनकार किया कि ये शेर पॉजिटिव पाये गए हैं। डॉक्टर कुकरेती ने कहा, यह बात सच है कि शेरों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं लेकिन हमें अभी इन शेरों की CCMB से आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम इस बारे में कुछ भी कह सकते हैं।

फाइल

हैदराबाद में वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर शिरीष कहते हैं कि पिछले साल न्यूयार्क के एक जू में 8 बाघ और शेर कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे पहले किसी जानवर के कोरोना संक्रमण को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई थी। हालांकि, हांगकांग में कुत्तों और बिल्लियों में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थें।

फाइल

सूत्रों के मुताबिक, 24 अप्रैल को पशुचिकित्सों ने इन जानवरों की देखभाल के दौरान पाया कि इनमें कोरोना के लक्षण जैसे-भूख न लगना, नाक से पानी आना और कफ की शिकायत पाई थी। इस जू में 12 शेर हैं जिनकी उम्र करीब 10 साल है। जू की सफारी एरिया का क्षेत्रफल करीब 40 एकड़ है। 4 शेर और बाकी शेरनियां कोविड पॉजिटिव मिले हैं।

फाइल

इस घटना के बाद से नेहरू जूलोजिकल पार्क को आम लोगों के लिए 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यह पार्क काफी घनी आबादी के बीच है। क्योंकि कोरोना वायरस एयर बोर्न है ऐसे में माना जा रहा है कि आसपास रह रहे लोगों के संपर्क में आने से इन शेरों को संक्रमण हुआ है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इन शेरों की देखभाल करने वालों से भी इन्हें संक्रमण हुआ हो। हाल ही में जू में काम करने वाले 25 कर्मचारियों को कोरोना का संक्रमण हो चुका है।

फाइल

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 751

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *