वायरलन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति ने रिश्तेदारों को बेडरूम में घुसाया… साड़ी खींची, रेप की कोशिश, इन्फ्लुएंसर की भाभी के सनसनीखेज आरोप

खबर इंडिया की। आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संजना यदुवंशी की भाभी मुस्कान ने अपने पति और नंदोई श्याम समेत 5 लोगों पर रेप अटेम्प्ट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मुस्कान का आरोप है कि करीब 15 बाहरी लोग उनके घर में जबरन घुस आए। उस समय उनके ससुर सुघर सिंह, जो फौज से रिटायर हैं, को कथित तौर पर हथियार की नोक पर बंधक बना लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

मामले को और गंभीर बनाते हुए मुस्कान ने बताया कि घर के बाहर जमकर फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 5 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। फिलहाल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुस्कान का यह भी आरोप है कि उनके पति द्वारा मारपीट किए जाने के कारण उन्हें पहले जसवंतनगर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद परिवार आगरा में रहने लगा। वर्तमान में मुस्कान अपने ससुर और छोटे बेटे के साथ गांव में रह रही हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *