न्यूज़भारतसाइंस टेकस्वास्थ्य

WHO ने कोवैक्सीन की सप्लाई पर रोक क्यों लगाई?

भारत बायोटेक के कोविड टीके कोवैक्सीन (Covaxin) की सप्लाई पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) रोक लगा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से सप्लाई पर रोक लगाई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वैक्सीन निर्माता सुविधाओं को अपग्रेड कर सकें और निरीक्षण में पाई गई खामियां दूर करें।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अपने बयान में बताया है कि “कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन की प्रभावकारिता और सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है”।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बायोटेक ने बयान में कहा, “कोवैक्सिन लगवाने वाले लाखों लोगों के लिए जारी किए गए वैक्सीन प्रमाण पत्र अभी भी मान्य हैं क्योंकि वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है”।

डब्ल्यूएचओ ने बताया वैक्सीन लेने वाले देशों से उचित कार्रवाई करें लेकिन यह नहीं बताया कि कैसी कार्रवाई की जाएगी।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि टीका प्रभावशाली है और कोई इसकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन सप्लाई के निलंबन के दौरान कोवैक्सिन की आपूर्ति बाधित होगी। ये निलंबन 14 से 22 मार्च तक डब्ल्यूएचओ पोस्ट इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (ईयूएल) निरीक्षण के परिणामों के जवाब में लिया गया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *