न्यूज़

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, पीएम ने की सांसदो से की अपील

आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने संसद पहुंचकर मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन है। यह सत्र काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इससे पहले 15 अगस्त से पहले मिले थे। 15 अगस्त को आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। अब हम इस अमृत काल की यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं। एक ऐसे समय में हम लोग मिल रहे हैं, जब देश को हमारे देश को जी-20 की मेजबानी का अवसर मिला है। 

पीएम मीदी ने कहा कि भारत को जी 20 की मेजबानी मिलना बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि यह G20 समिट सिर्फ एक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह दुनिया के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका है। इतना बड़ा देश, लोकतंत्र की जननी, इतनी विविधता, इतनी क्षमता- यह दुनिया के लिए भारत को जानने का और भारत के लिए दुनिया को अपनी क्षमता दिखाने का मौका है।

पीएम ने कहा कि जिस तरह से भारत ने वैश्विक समुदाय में अपनी जगह बनाई है, जिस तरह से भारत से उम्मीदें बढ़ी हैं और जिस तरह से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है, ऐसे समय में भारत को G20 की मेजबानी करना बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक नए अवसरों को ध्यान में रख कर कई महत्वपूर्ण निर्णय इस सत्र में करने का प्रयास किया जाएगा।

पीएम ने कहा- मुझे विश्वास है कि सभी राजनीतिक दल, इस सत्र के दौरान चर्चा के स्तर में मूल्यवृद्धि करेंगे। अपने विचारों से निर्णयों को नई ताकत देंगे व दिशा को और स्पष्ट रूप से उजागर करने में मदद करेंगे।

चर्चा है कि सरकार इस सत्र में 16 बिल पास कर सकती है। यह सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले 6 दिसंबर को संसद परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई थी, जिसमें तमाम राजनेताओं ने भाग लिया था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *