दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर पोर्न स्टार से जुड़े 34 आरोप लगे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहा है। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया जा रहा है।

कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

ट्रम्प सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क के लिए निकले थे। न्यूयॉर्क में वे अपने ट्रम्प टावर में ठहरे। अगले दिन मंगलवार को उन्होंने सुबह 11:30 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 57 मिनट सुनवाई के बाद दोपहर 12:30 बजे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने अपने घर मार-ए-लागो में रात सवा आठ बजे स्पीच दी। बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा- अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।

ट्रम्प की सपोर्टर्स-मीडिया के बीच 25 मिनट स्पीच, 2 बड़ी बातें
1. ट्रम्प ने फ्लोरिडा में कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी इतिहास में ऐसा कुछ होगा। मैंने एक ही अपराध किया है, वो है निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना जो इसे तबाह करना चाहते हैं। मेरे खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं।”

2. उन्होंने कहा,”सुनवाई ऐसे जज ने की है, जो मुझसे नफरत करता है। जज की पत्नी और उसका पूरा परिवार मुझसे नफरत करता है। जज कि बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती है। अब उसे बाइडेन-हैरिस कैंपेन से पैसे मिल रहे हैं।”

 

ट्रम्प केस में 5 अहम तारीखें, जानिए आगे क्या

  • 9 मईतक आरोपों से जुड़े सबूत पेश किए जा सकते हैं
  • 8 जूनतक ट्रम्प अपने बचाव के लिए सबूत दे सकते हैं
  • 8 अगस्ततक ट्रम्प की टीम केस खारिज करने की याचिका लगा सकती है।
  • 19 सितंबरतक ट्रम्प की केस खारिज करने की याचिका पर विरोधी पक्ष दलील देगा।
  • 4 दिसंबरको जज मर्चेन सभी याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे। ट्रम्प इस दिन कोर्ट में पेश होंगे।

ट्रम्प पर कौन से 34 आरोप लगे हैं?

  • ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए देने से जुड़े हैं।
  • 11 चार्ज चेक साइन करने से जुड़े हैं। अन्य 11 चार्ज कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से जुड़े हैं और बाकी बचे 12 चार्ज रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी देने से जुड़े हैं।
  • ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रम्प के कहने पर अपने पास से स्टॉर्मी को पैसे दिए थे, जिससे वो 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर कुछ न बोलें।
  • आरोप है कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद कोहेन को पैसे वापस लौटाए। इसके लिए उन्होंने 10 महीने तक कोहेन को कई चेक दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में इसे लीगल फीस दिखाया, जो असल में एक अपराध छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था।
  • आरोपों से जुड़े दस्तावेज में कहा गया है कि ट्रम्प ने लगातार न्यूयॉर्क बिजनेस रिकॉर्ड में गलत जानकारी दी, जिससे वो अपने अपराध को छिपा सकें और उन्हें चुनाव में फायदा हो।

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

मैं और मोदी जो कहते है करके दिखाते है… ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पीएम मोदी का दुनिया में जलवा कायम: AIAM ने दिया वैश्विक शांति पुरस्कार, जानें क्या है ये संगठन?

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *