दुनिया

शी ने हांगकांग से कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने को कहा

कोविड-19 की चपेट में लोगों को नहीं आने देने की रणनीति पर अडिग होने के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हांगकांग के अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी स्थानीय सरकार से हालात पर काबू पाने के लिए तेजी से कदम उठाने को कहा है।

महामारी की शुरुआत के बाद से हांगकांग सबसे बुरे दौर का सामना कर रहा है और इस सप्ताह हर दिन कोविड-19 के करीब 2,000 नए मामले आए हैं। स्थानीय सरकार संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए पहले ही कई तरह की पाबंदी लगा चुकी है। लेकिन, मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण केरिटस मेडिकल सेंटर में बुधवार को अस्पताल के बाहर लगाए गए बेड पर मरीजों का उपचार किया गया।

चीन समर्थक समाचार संस्थान ‘वेन वेई पो’ के अनुसार शी ने व्यक्तिगत रूप से निर्देश जारी किए और उप प्रधानमंत्री हान झेंग को हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम से बात कर शहर में महामारी के प्रकोप को लेकर चीनी नेताओं की चिंताओं से अवगत कराने का निर्देश दिया।

झेंग ने कहा कि हांगकांग सरकार को ‘‘मुख्य जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना चाहिए और महामारी से निपटने के लिए तेजी से कदम उठाना चाहिए। झेंग ने कहा कि चीन की केंद्र सरकार की एजेंसियां और पड़ोसी ग्वांगडोंग प्रांत एंटीजन जांच, चिकित्सा विशेषज्ञता और आपूर्ति सहित महामारी से निपटने के लिए हांगकांग को सहयोग प्रदान करेगा।

Related Posts

देश में शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, लोगों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ के…

1 of 85

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *