राजनीति

हुड्डा साहब कान खोलकर सुन लें… हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह, लगाया ये आरोप

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हरियाणा की भूमि वीरों की भूमि है. यहां की माताओं ने अपने जवान बेटों को सेना में भेजा है. इस मौके पर अमित शाह ने कांग्रेस के साथ-साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब कह रहे थे कि हम (कांग्रेस) बीजेपी से उनकी सरकार का हिसाब मांग रहे हैं. हुड्डा साहब कान खोल कर सुन लें, मैं बनिया का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब दे रहा हूं.अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से पिछड़ों की विरोधी रही है. कांग्रेस ने हमेशा से ओबीसी का विरोध किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों ने पिछड़े वर्ग के बहनों-भाइयों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं.

शाह बोले
अमित शाह ने आगे कहा कि बीजेपी ने संपूर्ण हरियाणा का विकास किया है. हरियाणा के पिछड़ा वर्ग ने हमेशा बीजेपी को आशीर्वाद दिया है. अब बीजेपी का कर्तव्य बनता है कि जितना आपने किया है, उससे ज्यादा कार्य करके हम आपके पास आएं. कांग्रेस ने हरियाणा के विकास के लिए कुछ नहीं किया. नायब सिंह सैनी की कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं- क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है. इन 8 लाख में तनख्वाह और कृषि की आय भी नहीं गिनी जाएगी. गृह मंत्री ने कहा कि अब हर बच्चे को ओबीसी का फायदा मिलेगाकेंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुस्लमानों को देना चाहती है कि अगर हरियाणा में इनकी सरकार बन गई तो वे यहां भी ऐसा ही करेंगे. वहीं अमित शाह ने नायब सिंह सैनी को लेकर कहा कि ये सीएम बनने के बाद भी कॉमन मैन है इनका दरवाजा 24 घंटे 365 दिन आपके लिए खुला रहेगा.

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

किसने किया था UPI का पहला ट्रांजैक्शन ? 10 साल में 13,000 गुना की छलांग, पीएम मोदी ने भी किया सलाम

खबर इंडिया की।भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तस्वीर पिछले एक दशक में पूरी तरह…

1 of 214

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *