न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे विराट-अनुष्का: अनंत-राधिका की शादी की जगह अटैंड किया कीर्तन, देखें फोटोज

खबर टीम इंडिया की।हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, पाॅलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड के कई दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई पर पावर कपल विराट और अनुष्का ने यह शादी अटैंड नहीं की।
इसी बीच कपल का लंदन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दोनों अमेरिकन स्पिरिचुअल सिंगर कृष्णा दास का कीर्तन अटैंड करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में अनुष्का पब्लिक के साथ ‘जय राम, श्री राम..’ भजन गा रही हैं। उनके बगल में विराट आंखें बंद करके बैठे हुए हैं।

नीम करोली बाबा के शिष्य हैं कृष्णा दास विराट-अऩुष्का
कम ही लोग जानते हैं कि कृष्णा दास भी नीम करोली बाबा के शिष्य हैं जिनके विराट और अनुष्का भक्त हैं। इससे पहले भी अनुष्का और विराट, कृष्णा दास के कीर्तन अटैंड कर चुके हैं। पिछले साल भी कपल ने कीर्तन अटैंड किया था जिसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।
कृष्णा दास ने साल 2013 में म्यूजिक के सबसे बड़े अवॉर्ड्स ग्रैमी में भी परफॉर्म किया था।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद फैमिली को टाइम दे रहे है विराट
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने हाल ही में अनुष्का को लंदन में जॉइन किया है जहां एक्ट्रेस अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ रह रही हैं। कपल इन दिनाें बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है।
विराट ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह फोटो शेयर करते हुए अनुष्का को हमेशा उनका सपोर्ट करने के लिए थैंक्स कहा था।

अनुष्का शर्मा जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में आएगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्दी ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। ये फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बनी है। इसकी अनाउंसमेंट पिछले साल जनवरी में की गई थी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *