राजनीति

संसद भवन में मोदी कैबिनेट की बैठक जारी: वित्त मंत्री सीतारमण ने राष्ट्रपति से ली बजट पेश करने की मंजूरी, मुर्मू ने खिलाया दही-चीनी

उमाकांत त्रिपाठी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पूर्ण बजट संसद में प्रस्तुत करेंगी और उनका बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की ली मंजूरी, द्रौपदी मुर्मू ने खिलाया दही-चीनी
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट 2024-25 का दिन आ गया है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की संसद में सुबह 11 बजे भारत सरकार का बजट पेश करेंगी और अपने बजट पिटारे से जनता को सौगात दे…

बजट टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव
इस बजट से उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें मोदी 3.0 के 5 साल का रोडमैप होगा. इसमें विकसित भारत की रणनीति का भी खुलासा होगा. अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने ठोस कदम उठाए जा सकते हैं. इसके साथ ही रोजगार बढ़ाने के लिए नए फैसले लिए जाएंगे. ग्रीन इकोनॉमी पर जोर रह सकता है.
इस बजट में टैक्स स्लैब में भी बदलाव की उम्मीद है. स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 50 लाख रु से बढ़ाने की उम्मीद है. नई फैक्टरी और नए निवेश पर कम कॉरपोरेट टैक्स का विकल्प मिल सकता है. पीएम स्वानिधि योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा.

पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन
पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. वे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मीटिंग में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच गई हैं.

अग्निवीर वापस ले सरकार- संजय सिंह बोले
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, महंगाई से राहत के लिए इस बजट में क्या होगा, ये देखना होगा? सरकार को अग्निवीर योजना वापस लेना चाहिए. क्या सरकार जीएसटी से राहत देती है. तमाम मुद्दों पर देखते हैं कि इस बजट में क्या आएगा. दिल्ली और पंजाब को लेकर बजट में क्या होगा, ये देखना होगा. लाखों करोड़ का टैक्स दिल्ली की जनता केंद्र सरकार को देती है. देखना है दिल्ली सरकार को क्या मिलता है?

सिंधिया बोले
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ये विकसित भारत का बजट होगा. यह बजट देश को आगे ले जाएगा.

थोड़ी देर में होगी कैबिनेट बैठक
बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंच गई हैं. कैबिनेट मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह संसद भवन पहुंच गए हैं. 10.15 कैबिनेट मीटिंग होगी. राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित बजट को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा और कैबिनेट की अधिकारिक मुहर लगेगी. इसके बाद बजट सदन में पेश किया जाएगा.

Related Posts

1 of 201

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *