साइंस टेकन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हाथ मिलाया, गले लगाया… पीएम मोदी ने की शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Shubhanshu Shukla meeting: भारत का मान दुनिया में बढ़ाने वाले नायकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष स्नेह रखते हैं. पीएम मोदी अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच उनसे मिलते हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी सोमवार को अंतरिक्ष में भारत माता का मान बढ़ाने वाले एयरफोर्स के अफसर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिले. दोनों की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने शुभांशु से हाथ मिलाने के बाद उन्हें गले लगाकर विशेष शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक मिशन पूरा होने के बाद उन्हें आमंत्रित किया था.

अंतरिक्ष में भारत का जलवा
आज संसद में भी शुभांशु की कामयाबी और देश के स्पेस मिशन पर चर्चा हुई. हालांकि विपक्ष इस चर्चा से दूर रहा. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी दलों से लोकसभा में शुक्ला के मिशन और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर विशेष चर्चा में शामिल होने की अपील की थी. हालांकि कई विपक्षी नेता इस सत्र में शामिल नहीं हुए.

शशि थरूर ने की तारीफ
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन की तारीफ की. उन्होंने इसे भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान महत्वाकांक्षाओं का शक्तिशाली प्रतीक और आगामी गगनयान कार्यक्रम का अहम हिस्सा बताया. थरूर ने कहा, चूंकि विपक्ष विशेष चर्चा में भाग नहीं ले रहा, मैं यह कहना चाहता हूं कि कमांडर शुभांशु शुक्ला के हालिया ISS मिशन पर सभी भारतीयों को गर्व है. यह हमारे देश के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की ओर एक अहम कदम है.’

सवाल- अंतरिक्ष कूटनीति में भारत की भूमिका क्या है?

जवाब- एक्सिस मिशन में भारत के प्रतिनिधि का सक्रिय भूमिका में होना ‘वैश्विक अंतरिक्ष कूटनीति’ में एक मील का पत्थर है जो स्पेस सेक्टर में भारत के बहुपक्षीय सहयोग और उसके प्रति भारत की तत्परता को दिखाता है. अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भारत की साझेदारी वैश्विक अंतरिक्ष कूटनीति में भारत के महत्व को बढ़ाती है. आज का भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुपक्षीय तौर पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तत्पर है. भारत के वैज्ञानिकों का लोहा पूरी दुनिया मान रही है. भविष्य में तकनीकी शोधों और निवेश में भी भारत नई महाशक्ति बन सकता है.

सवाल- शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से कब लौटे?

जवाब-शुभांशु शुक्ला 16 जुलाई को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे थे. अमेरिका से भारत आने के बाद दिल्ली में उनका स्वागत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने किया. शुक्लाजी अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 785

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *