साइंस टेक

भारत में उपग्रह ब्रॉडबेंड सेवा प्रदान करने के लिए ह्यूजेस, एयरटेल ने संयुक्त उपक्रम बनाया

ह्यूजेस नेटवर्क सिस्टम्स की अनुषंगी ह्यूजेज कम्युनिकेशंस इंडिया और भारती एयरटेल ने भारत में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने के लिए संयुक्त उपक्रम की बुधवार को घोषणा की।

एक बयान के मुताबिक इस उपक्रम (एचसीआईपीएल) के माध्यम से दोनों कंपनियों के वीसैट कारोबार को साथ लाया जाएगा और उपग्रह कनेक्टिवटी के जरिए प्राथमिक परिवहन, बैकअप और हाइब्रिड क्रियान्वयन संबंधी उद्यम नेटवर्किंग समाधान की पेशकश की जाएगी।

एचसीआईपीएल के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक पार्थो बनर्जी ने कहा, ‘‘इस साझेदारी में, ह्यूजेस और एयरटेल की क्षमताओं के मेल का लाभ भारत के ग्राहकों को मिलेगा।’’

इस समझौते की घोषणा मई 2019 में की गई थी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और टेलीकॉम विभाग की मंजूरी मिलने के बाद संयुक्त उपक्रम का गठन किया गया।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चितकारा ने कहा, ‘‘एयरटेल और ह्यूजेस की संयुक्त क्षमताओं के साथ ग्राहकों की पहुंच अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी से हो सकेगी।’’

Related Posts

इस बार चंद्र ग्रहण के साये में मनने वाला है रक्षाबंधन! अभी नोट कर लें सूतक काल

खबर इंडिया की।रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का सबसे पवित्र…

दो सिर वाले जीव के राज से उठा पर्दा, डायनसोर काल में भी पाए जाते थे, इस रिसर्च से चौंक गई दुनिया

उमाकांत त्रिपाठी।दो सिर वाले जीवों की बातें अक्सर हमें चौंका देती हैं. कभी सांप,…

चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान लॉन्च होने की संभावनाः डॉ. जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *