धर्म -अध्यात्म

महाकुंभ में दर्दनाक हादसा: अत्यंत व्यथित हूं.. भगदड़ पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह, सामने आया ये बयान

उमाकांत त्रिपाठी।Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज सुबह मची भगदड़ पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,कि-महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।

प्रयागराज से आज सुबह आई थी भगदड़ की खबर
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से आज सुबह भगदड़ की खबर सामने आई थी। इसमें कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है और कई की मौत की आशंका है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था और वह लगातार सीएम योगी के साथ संपर्क में बने हुए थे।

जानिए-पीएम मोदी ने इस हादसे पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा,कि-प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।पीएम ने ये भी कहा,कि-कुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, कई पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है। मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं UP सरकार से लगातार संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से तहत भीड़ है। कुछ देर के लिए स्नान रुका था, अब सुचारू रूप से चल रहा है।

पीएम मोदी ने महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर जताया दुख
एक चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले पीएम ने कहा कि- महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ लोगों को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोटें आई हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हैं, कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से लोग स्नान कर रहे हैं।

Related Posts

विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा नदी में छलांग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने…

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी, यूपी सरकार ने भी जारी किया बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *