सोशल मीडियान्यूज़भारतहेडलाइंस

अब बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट, बस फोन डायल करें ये कोड! बड़ा काम आएगा ये सीक्रेट

खबर इंडिया की।आज के समय में UPI Payment रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग तक, लोग कैश की जगह UPI से भुगतान करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब फोन में मोबाइल डेटा खत्म हो जाता है या किसी जगह इंटरनेट नेटवर्क काम नहीं करता। ऐसे में अगर आपके पास कैश भी नहीं है तो परेशानी बढ़ सकती है।

हालांकि, ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ तरीकों की मदद से Offline UPI Payment किया जा सकता है। NPCI की *99# USSD सेवा इंटरनेट कनेक्शन के बिना वित्तीय लेनदेन की सुविधा देती है।

इसके अलावा, 2026 में OffPay जैसे टूल्स ने *99# आधारित प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की है, जिससे QR कोड स्कैन करके भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि यह NPCI का आधिकारिक ऐप नहीं है, इसलिए इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है।

Offline UPI Payment के लिए पहला तरीका है *99#

अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं चल रहा है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध है, तो *99# सेवा आपके काम आ सकती है। यह USSD आधारित सिस्टम है, इसलिए इसके लिए मोबाइल डेटा या Wi-Fi की आवश्यकता नहीं होती।

इसके लिए सबसे पहले अपने फोन का डायलर खोलें और *99# डायल करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों के अनुसार आगे बढ़ना होगा।

आपको सबसे पहले भाषा चुनने का विकल्प मिल सकता है। इसके बाद उपलब्ध मेन्यू में पैसे भेजने का विकल्प चुनें। भुगतान के लिए उपलब्ध विकल्पों के अनुसार मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी दर्ज की जा सकती है।

इसके बाद जितनी रकम भेजनी है, वह दर्ज करें। सभी जानकारी जांचने के बाद अपना UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन को पूरा करें।

ध्यान रखें कि इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए आपका बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर संबंधित बैंकिंग/UPI सेवा के साथ पहले से लिंक होना जरूरी हो सकता है।

QR Code से Offline UPI Payment कैसे करें?

आमतौर पर दुकान पर लगे QR Code को स्कैन करने के लिए UPI ऐप को इंटरनेट की जरूरत होती है। लेकिन OffPay नाम का एक थर्ड-पार्टी प्रोजेक्ट *99# आधारित ऑफलाइन पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा करता है।

इसके वेब PWA में QR Code स्कैन करने के बाद UPI ID को कॉपी करके फोन के डायलर में *99# आधारित प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया मोबाइल नेटवर्क के जरिए आगे बढ़ती है।

OffPay की वेबसाइट के मुताबिक, यह Jio SIM पर काम नहीं करता क्योंकि Jio SIM पर *99# सेवा उपलब्ध नहीं है।

हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। OffPay NPCI या किसी बैंक का आधिकारिक UPI ऐप नहीं है। यह एक स्वतंत्र ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट है, जो *99# सेवा के ऊपर इंटरफेस उपलब्ध कराता है। इसलिए किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और परमिशन जरूर जांचें।

Offline UPI Payment में इन बातों का रखें ध्यान

बिना इंटरनेट UPI Payment करते समय सबसे जरूरी चीज मोबाइल नेटवर्क है। इंटरनेट नहीं होने पर भी *99# जैसी USSD सेवा के लिए SIM का नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी है।

इसके अलावा UPI PIN किसी व्यक्ति, दुकानदार या किसी थर्ड-पार्टी ऐप के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। भुगतान पूरा करने से पहले प्राप्तकर्ता की जानकारी और रकम को अच्छी तरह जांच लें।

यह भी ध्यान रखें कि हर तरह का QR Code ऑफलाइन प्रक्रिया के जरिए जरूरी नहीं कि सफलतापूर्वक काम करे। OffPay की जानकारी के अनुसार कुछ ऐसे QR आधारित भुगतान, जिनमें अतिरिक्त ऑर्डर आईडी जैसी जानकारी की जरूरत होती है, *99# के जरिए नहीं किए जा सकते।

Related Posts

1 of 884

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *