खेलकूद

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज: PM मोदी ने किया नेशनल गेम्स का उद्घाटन, रंगारंग हुआ कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया है. इसी बीच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को खेल मशाल ‘तेजस्विनी सौंपी है. इसके बाद मशाल को स्थापित किया जाएगा. इस दौरान मंच पर उत्तराखंड राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे.

राष्ट्रीय खेल में 9545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है हिस्सा:
उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 9545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस पूरे कार्यक्रम में खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं. उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में राष्ट्रीय खेल के इवेंट होंगे. इसमें देहरादून, टिहरी, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्नानी में कई खेल होंगे. इन सभी जगहों पर तैयारियां पूरी हैं.

पीएम मोदी ने नेशनल खिलाड़ियों से की मुलाकात:
मंच पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने नेशनल खिलाड़ी जसपाल राणा, लक्ष्य सेन, मनीष रावत, सुभाष राणा और मनोज सरकार से मुलाकात की. इसके बाद मंच पर पीएम मोदी का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया. विजेता खिलाड़ी पौधारोपण करेंगे.

पांडवाज बैंड उद्घाटन मचाया धमाल:
नेशनल गेम्स के उद्घाटन में पांडवाज बैंड ने अपने अंदाज में पारंपरिक परिधान में अपनी प्रस्तुति दी. पांडवाज बैंड ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गाने गाए. इस दौरान फैंस क्रेजी नजर आये. पांडवाज बैंड ने एक के एक दमदार परफॉर्मेंस दी.

एथलेटिक्स में है  सबसे ज्यादा खिलाड़ी:
सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में है. ट्रायथलॉन में 128, खो-खो में 240, वुशु में 390, शूटिंग में 400, बैडमिंटन में 240, फुटबॉल में 352, राफ्टिंग में 136, रग्बी में 192, वेटलिफ्टिंग में 160, स्क्वैश में 192, बॉक्सिंग में 208, योगासन में 272, आर्चरी में 288, रोइंग में 240, हॉकी में 360, लॉन टेनिस में 100, नेटबॉल में 352, मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑन में 320, जिमनास्टिक में 350, एथलेटिक्स में 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.इसके अलावा टेबल टेनिस में 136, फेंसिंग में 264, जूडो में 253, रेसलिंग में 288, क्लियर पट्टू में 220, मलखंभ में 192, लॉन बॉलिंग में 112, एकॉस्टिक में 588, साइकिलिंग में 432, कैनोइंग एंड कयाकिंग में 224, हैंडबॉल में 416, कबड्डी में 288, वॉलीबॉल में 256 और बास्केटबॉल में 256 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

Related Posts

IND vs AUS 5th Test Updates Day 2: सिडनी टेस्ट में दिखा गेंदबाजों का कहर, 150 के करीब टीम इंडिया की लीड, पंत चमके

खबर इंडिया की।भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आख‍िरी टेस्ट…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *