न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

भोजपुरी सिनेमा में बड़ा विवाद: एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने पवन सिंह-खेसारी लाल पर लगाया गंभीर आरोप, कहा वो मुझे…!

खबर इंडिया की।Arshiya Arshi on Khesari Lal Yadav: एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी इन दिनों भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह एकाएक सुर्खियों में आ गई हैं. अर्शिया अर्शी ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पर बहुत ही बड़ा और गंदा इल्जाम लगाया है. एक्ट्रेस के इस आरोप से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर खलबली मच गई है. हर तरफ चर्चा होने लगी कि आखिर अर्शिया अर्शी ने ये आरोप क्यों लगाया है और क्या इल्जाम हैं? चलिए जानते हैं इस ऑर्टिकल में सबकुछ.

खेसारी यादव और पवन सिंह दोनों उनको अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे-अर्शिया
दरअसल, भोजपुरी सिनेमा जगत के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पर हाल के दिनों में कुछ एक्ट्रेस ने बहुत बड़े-बड़े आरोप लगाए थे. वहीं, अब इस क्रम में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है. अर्शिया अर्शी नाम की एक्ट्रेस ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों उनको अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे.

खेसारी यादव और पवन सिंह दोनों रखना चाहते थे रिश्ता-एक्ट्रेस अर्शिया
एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने एक यूट्यूबर को दिए गए अपने इंटरव्यू में कहा कि- खेसारी लाल यादव और पवन सिंह दोनों उनके साथ रिश्ता रखाना चाहते थे. पवन सिंह के साथ मैंने एक फिल्म बॉस की है और उस दौरान उन्होंने खुद अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहा था. मैंने मना कर दिया था और मैंने बोला क्यूं बनूं आपकी गर्लफ्रेंड. र्शिया अर्शी इस दौरान कहा कि- मैंने पवन सिंह को मुंह पर बोल दिया था कि आपके साथ एक फिल्म करके मैं सुपरस्टार नहीं बन जाऊंगी.

एक्ट्रेस अर्शिया ने खेसारी लाल यादव पर लगाया आरोप
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि- वह एक गाने में अपनी गर्लफ्रेंड को लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने किसी से कहलवाया कि- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ. इसके बाद खेसारी सर ने फोन करके माफी मांगी और कहा कि- मेरे कहने का ये मतलब नहीं था. कुछ गलतफहमी हो गई होगी.अर्शिया अर्शी ने कहा कि- खेसारी लाल यादव और पवन सिंह दोनों एक जैसे हैं. उन्होंने आगे कहा कि लोग कहेंगे कि क्या सबूत हैं जो आरोप लगा रही हो, वीडियो या कुछ और है. मगर, कितनी एक्ट्रेस के साथ ऐसा हुआ है. इसलिए मैंने भोजपुरी में काम करना छोड़ दिया है.

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *