क्रिकेटखेलकूदन्यूज़

IND vs AUS 1st T20I Highlights: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाज़ी, 4 विकेट से टीम इंडिया को दी शिक्सत

रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की दमदार पारी के दमपर भारत ने 208 का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने सब फेल हो गया।

कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 23 बॉल में 61 रन बनाए और बाद में मैथ्यू वेड की तूफानी पारी ने भारत से मैच पूरी तरह छीन लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को 4 विकेट से मात दी।

भारत के खिलाफ टी20I में ऑस्ट्रेलिया का पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज़ 191-रन का था जो उसने 27 फरवरी 2019 को हासिल किया था।

https://twitter.com/BCCI/status/1572272922076807174?s=20&t=w4cfTvk3hEtaYVZwhq5w8Q

भारत की प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्‍तान), कैमरून ग्रीन, स्‍टीव स्मिथ, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्‍यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *