क्रिकेट

बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, टीम से बाहर हुए धाकड़ गेंदबाज शमी

टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है. इसकी शुरुआत रविवार से होगी। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है. टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. क्योंकि उनके हाथ में चोट लगी है और चोट से वो उबर नहीं पाए हैं। इस कारण धाकड़ गेंदबाज शमी को सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. इसके साथ ही ये भी बताया कि उमरान मलिक को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया गया है।
आपको बता दें कि शमी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। हालांकि वे आराम कर रहे थे और न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए थे.

बांग्लादेश सीरीज से वे वापसी करने वाले थे लेकिन चोट के कारण ये संभव नहीं हो पाया. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते लेकिन वे भी बाहर हो गए हैं जिससे टीम इंडिया की परेशानी बढ़ती दिख रही है।

Related Posts

चैंपियंस ट्ऱॉफी का शेड्यूल जारी: कब होगा इंडिया-पाक का महामुकाबला, नोट कर लें ये तारीख

खबर इंडिया की।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो चुका है.…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *