मनोरंजन

जुबिन नौटियाल ने शेयर की हेल्थ अपडेट, कहां भगवान ने मुझे बचा लिया

मशहुर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल का गुरुवार, 1 दिसंबर को मामूली सा एक एक्सिडेंट हो गया था. बिल्डिंग की सीढ़ी से गिरने के बाद उनकी कोहनी और पसलियां टूट गईं और सिर में मामूली सी चोट आई थी. जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया गया है.


शुक्रवार 2 दिसंबर को उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था. बता दें कि वे अपने आगे के इलाज के लिए अपने होमटाउन उत्तराखंड जा रहे थे। क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की भी सलाह दी है. शुक्रवार रात को सिंगर ने अपने हेल्थ अपडेट को अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी।.


इसमें जुबिन ने अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी के ब्लेसिंग्स के लिए थैंक्यू, भगवान की निगाह मुझ पर थी और उन्होंने मुझे उस घातक एक्सीडेंट में बचा लिया.

मुझे डिस्चार्ज कर दिया गया है और मैं ठीक हो रहा हूं. आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और वॉर्म प्रेयर्स के लिए थैंक्यू.” वहीं राता लम्बियां सिंगर्स के फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में उनकी जल्दी रिकवरी की कामना की है.

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 67

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *