न्यूज़

बम बनाने के दौरान हुई दुर्घटना, 2 की मौत और 2 घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एक बड़ा हादसा हो गया… यहां बम बनाने का काम चल रहा था… इसी दौरान ये हादसा हो गया जिसमें बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले दोनों लोग तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं… बंगाल बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान ये विस्फोट हुआ है। मृतक की पहचान स्थानीय तृणमूल बूथ सभापति राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है.

बीजेपी का कहना है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से ये दुर्घटना हुई है. जबकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हैं.

बता दें कि पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की एक जनसभा है.इससे पहले पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था इस बम ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए थे.

पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे. घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे. जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है. लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ.

पश्चिम बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं. इन चुनावों से पहले ऐसी घटनाएं चर्चा का विषय बन गई हैं. लिहाजा कुछ समय पहले उत्तर 24 परगना में एक और टीएमसी नेता सुकुर अली को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा था. वहीं अब इस घटना से हड़कंप मच गया है.

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *