क्रिकेटखेलकूदन्यूज़भारत

Mankading: रविचंद्रन अश्विन ने किया दीप्ति शर्मा का समर्थन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच कल तीन मैचों से सीरीज का आखिरी वनडे मैच खेला गया और भारत ने इसे 16 रनों से जीत लिया।

लेकिन भारत की जीत से ज्यादा दीप्ति शर्मा का चार्ली डीन को 44वें ओवर में नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करना चर्चा में रहा। हालांकि जिस विधा से दीप्ति ने आउट किया उसे लेकर हमेशा हर किसे के विचार अलग रहे हैं।

अश्विन ने दीप्ति शर्मा के इस चालाकी भरे फैसले पर एक ट्वीट भी किया। उनका यह ट्वीट तब आया जब ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड कर रहा था। उन्होंने रात करीब 11.30 बजे ट्वीट करते हुए दीप्ति शर्मा का समर्थन किया और लिखा,’आप लोग मुझे क्यों ट्रेंड कर रहे हो? आज की रात एक अन्य बॉलिंग हीरो की है।’

इस तरह का रन आउट हमेशा नियमों के तहत आता था लेकिन इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता था।

आईसीसी ने हाल में खेल की परिस्थितियों में बदलाव करके इस तरह के रन आउट को ‘अनुचित खेल’ से हटाकर ‘रन आउट’ वर्ग में डाल दिया था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *