क्रिकेटन्यूज़भारत

मुंबई के रणजी प्लेयर्स की सैलरी होगी डबल:एक फर्स्ट क्लास मैच के लिए मिलेंगे ₹4.80 लाख; बाकी बोर्ड देते हैं ₹2.40 लाख

खबर टीम इंडिया की। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपने रणजी ट्रॉफी प्लेयर्स की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। प्लेयर्स की सैलरी अगले सीजन से दोगुनी बढ़ जाएगी। अनुभवी खिलाड़ियों को 2024-25 के सीजन से एक फर्स्ट क्लास मैच के लिए 4.80 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं बाकी बोर्ड के प्लेयर्स को एक मैच के 2.40 लाख रुपए मिलते हैं। MCA के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बाकी स्टेट बोर्ड के प्लेयर्स की फीस भी बढ़ा सकता है।

रणजी प्लेयर्स को BCCI की तरफ से फीस दी जाती है। BCCI ने इसके लिए 3 स्लैब निर्धारित किए हैं।

40 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 60 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2.40 लाख रुपए।
21 से 40 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक दिन के 50 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2 लाख रुपए।
20 से कम फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 40 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के 1.60 लाख रुपए।

मुंबई ने रणजी विजेता टीम को दिए 5 करोड़ रुपए
मुंबई ने इस बार रणजी ट्रॉफी पर 8 साल बाद कब्जा किया। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने विदर्भ को हराया और 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती। इस जीत पर टीम को 5 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। वहीं मुंबई को MCA ने भी 5 करोड़ रुपए का इनाम दिया, यानी टीम को खिताब जीतने पर कुल 10 करोड़ रुपए मिले।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *