क्रिकेटन्यूज़भारत

अब क्रिकेट के ग्राउंड पर नहीं दिखेगा गब्बर का जलवा, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया रिटायरमेंट

खबर इंडिया की। दिग्गज भारतीय ओपनर शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। 38 साल के धवन फैंस के बीच गब्बर के नाम से मशहूर हैं।

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक
धवन का एवरेज चैंपियंस ट्रॉफी और ODI वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी ज्यादा है। उन्होंने 65.15 की औसत से 1238 रन बनाए हैं। यह इन दोनों टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में सर्वश्रेष्ठ है। शिखर डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 85 बॉल पर शतक जमाया था। धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले।

इस मामले में कोहली से भी आगे
शिखर धवन ने डेब्यू टेस्ट में 187 रन की शतकीय पारी खेली थी। वे टेस्ट डेब्यू में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर बने थे। दुनिया भर के बैटर्स में धवन 8वें नंबर पर हैं। धवन ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 85 गेंदों पर शतक जड़ दिया था, जो डेब्यू पर लगाया गया सबसे तेज शतक है। धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी और ODI वर्ल्ड कप के दौरान 65.15 की औसत से रन बनाए। इन दोनों टूर्नामेंट में कम से कम एक हजार रन बनाने वाले 51 बल्लेबाजों में धवन का औसत सबसे ज्यादा है।

हालांकि कोहली (64.55) इस मामले में उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। धवन ने ODI वर्ल्ड कप (10 पारी) में 53.70 और चैंपियंस ट्रॉफी (10 पारी) में 77.88 की औसत से रन बनाए। उन्होंने 20 पारियों में 6 शतक लगाए और 10 बार 50 का आंकड़ा पार किया।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *