खेलकूद

भारतीय हॉकी टीम: नयी रोशनी के रखवाले

41 साल से हॉकी में ओलंपिक मेडल के अकाल को खत्म करके उन्होंने दम लिया। यह थी भारतीय हॉकी की पुरूष टीम जिसने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक विजय हासिल कर भारत को उसके हॉकी के पुराने गौरव की चमक से रोशन कर दिया। टोक्यो ओलिंपक मे जीता गया वह ब्रांज मेडल महज एक पदक नहीं था बल्कि करोड़ों देश वासियों की आशा और सपने का पूरा होना है। 

एक समय था जब भारत विश्व में हॉकी का सिरमौर था। धीरे धीरे एस्टोटर्फ के आगमन और खेल के नियमों में अभुतपूर्व बदलाव के चलते भातीय हॉकी समय के साथ ताल मेल बिठाने मे नाकाम होने लगी और विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में वह बुरी तरह पिछड़ गयी। लेकिन धूल से उठ कर फिर शिखर की ओर का सफर शुरू हुआ और आखिरकार मनप्रीत सिंह की कैप्टनशिप में हॉकी ओलंपिक में भारत के नाम एक और मेडल दर्ज हो गया।

इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा “ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। ये एक ऐतिहासिक दिन है, जो हर भारतीय के जेहन में हमेशा मौजूद रहेगा। टीम इंडिया को ब्रॉन्ज घर लाने के लिए बधाई। उन्होंने हमारे देश के युवाओं को नई उम्मीद दी है।“ प्रधानमंत्री जब विजेता टीम से मिले तो टीम ने हॉकी स्टिक पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर कर उन्हें स्टिक भेंट में दी। 

अब यह स्टिक प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ई-ऑकशन में शामिल की गयी है। जो भी इस स्टिक को हासिल करना चाहे वह pmmementos.gov.in/ पर चल रही ई-ऑकशन में हिस्सा ले सकता है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह ई-ऑकशन 7 अक्टूबर तक चलेगी।

इससे जो भी राशि हासिल होगी वह देश की जीवनदायनी नदी गंगा के संरक्षण और कायाकल्प कार्यक्रम नमामि गंगे परियोजना पर खर्च की जाएगी।

Related Posts

माही लंबे-लंबे छक्कों से तमाम स्टेडियम के आसमान भर देगा, फिर से दिखेगा हेलिकॉप्टर शॉट

IPL में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रोहित शर्मा ने कहा है कि…

1 of 61

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *