न्यूज़बिहारभारतराजनीति

प्रशांत किशोर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पलटवार, कही यह बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के आरोप पर पलटवार करते हुए झूठ बोलने की बात कही है। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर से हमारा कोई लेना देना नहीं है, उन्हें जो बोलना है बोले। दरसअल, सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार ने उन्हें अपने घर बुला कर कहा था कि आप मेरे उत्तराधिकारी हैं, ये सब आप क्यों कर रहे हैं?

प्रशांत किशोर पर अब रोज क्या बोलें: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो प्रशांत किशोर मेरे घर आकर कह रहे थे कि जदयू को कांग्रेस में मर्ज कर लीजिए। हमने कहा कि हम भला क्यों मर्ज करेंगे। साथ ही कब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें पद का ऑफर दिया गया था। इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत बात है। मैंने कोई ऑफर नहीं दिया था। नीतीश कुमार ने कहा कि वो ऐसे ही बोलते रहते हैं। ऐसा कुछ नहीं हैं। उनकी जो मर्जी बोलते रहें। अब उनपर रोजना हम क्या बोलते रहें। साथ ही नीतीश कुमार ने बताया कि यह बातें 4-5 महीने पहले का है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया कि वो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर से पूरे बिहार में पदयात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने उन्हें अपने घर बुलाया था। नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर से कहा था की आप मेरे उत्तराधिकारी हैं। यह सब क्यों कर रहे हैं? आइए हमारे साथ, हमारे पार्टी के नेता बन जाइये। लेकिन मैंने उनकी बात नहीं सुनी। कई लोगों ने मुझे गाली भी दी कि मैं उनसे मिलने क्यों गया? बता दें, प्रशांत किशोर सुराज यात्रा के दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि लालू जी का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री हैं। अगर आपका लड़का 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी?

Related Posts

1 of 795

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *