बिहार

बिहार में नाइट कर्फ्यू, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

कोरोना की दूसरी लहर की धमक अब बिहार भी पहुंच गई है।  जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में कोरोना प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज राज्य में 8690 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जो पिछली वर्ष से अधिक संख्या है। इसलिए हमें बड़ी सतर्कता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में निर्णय हुआ है कि बिहार के सभी जिलों में रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

नीतीश कुमार ने बताया कहा कि 15 मई तक सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी। बीपीएससी, एसएससी और तकनीकी चयन आयोग की परीक्षाएं ली जा सकती है।

सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले एरिया को कंटेन्मेंट जोन बनाया जाएगा। जिसमें संक्रमित व्यक्ति के इलाज की समुचित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पुल, पार्क और उद्यान 15 मई तक बंद रखने का ऐलान किया है। रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक हर जिले में नाइट कर्फ्यू रहेगा।

विशेष यात्रा और शादी समारोह पर यह लागू नहीं होगा। नए आदेश के अनुसार दुकानें 7 बजे के बजाय शाम 6 बजे बन्द हो जाएंगी। फल-सब्जी की दुकान, मंडी, मांस-मछली समेत सभी तरह की दुकानें जो पहले 7 बजे बंद की जाती थीं, वह अब 6 बजे ही बंद कर दी जाएंगी। गैरसरकारी कार्यालयों में शाम 5 बजे के बाद काम नहीं होगा।

Related Posts

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *