बिहार

PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी फिर करेंगे बिहार का दौरा, वह 2 को पटना और 30 को शाहबाद में करेंगे कार्यक्रम;

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Bihar Visit :बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव है. ऐसे में राजनेताओं का बिहार आना जाना अधिक होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आये थे. अगले माह भी प्रधानमंत्री का बिहार दौरा प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री मोदी अगले एक माह में दो बार बिहार आयेंगे. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रभात खबर से कहा कि प्रधानमंत्री का अगले माह बिहार में दो कार्यक्रम प्रस्तावित है.

30 मई को शाहबाद आ सकते हैं पीएम मोदी
जानकारी के अनुसार, आगामी चार मई को पीएम पटना दौरे पर आ सकते हैं. वे खेलो इंडिया समारोह का उद्घाटन करेंगे. इस समारोह में उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करेंगे. प्रधानमंत्री का 30 मई को भी शाहाबाद में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी 30 मई को भी बिहार आ सकते हैं. शाहाबाद के किस जिले में पीएम का कार्यक्रम होगा, यह अभी तय किया जा रहा है. अधिक संभावना है कि पीएम का दौरा औरंगाबाद या सासाराम में हो.

कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा
पीएम के संभावित बिहार दौरे को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में तय हुआ कि पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मेलन आयोजन हो रहा है. इन सम्मेलनों में पार्टी के राज्य एवं केंद्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे. पार्टी की प्रदेश कमेटी का गठन होना है. कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कमेटी में शामिल होनेवाले नामों पर भी चर्चा हुई.

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *