बिहारचुनावन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अभेद किले को भेदेगी NDA, पीएम मोदी के पास है गयाजी को जीतने का प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।गयाजी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में आ गया है। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पिछली माह मोतिहारी आए थे इसके पहले जून में सीवान, मई में बिक्रमगंज (रोहतास) और अप्रैल में झंझारपुर (मधुबनी) में जनसभा को संबोधित किया था। इस बार पीएम मोदी के निशाने पर है गया जिले की 10 विधानसभा सीटें। आइए जानते हैं कि गयाजी आने की वजह क्या है?

22 अगस्त को गया आ रहे हैं मोदी
अभी तक तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 22 अगस्त को गया आ रहे हैं। यह सूचना खुद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। गयाजी जिले में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी, डेप्युटी सीएम विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार के अलावा कई और गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री की गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव में जनसभा कर सकते हैं। सरकार के मंत्री और प्रशासनिक पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

जानिए- क्यों प्राथमिकता में है गयाजी?
बिहार विधानसभा चुनाव की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का ध्यान गर वैसे जिलों पर है, जहां बीजेपी या एनडीए के साथी दल 2020 के विधासनसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पर पीएम मोदी की नजर उन जिलों पर भी ही जहां जनता ने भरपूर समर्थन दिया और एनडीए के उम्मीदवारों को जिताया। गयाजी जिला पीएम मोदी को भारी समर्थन देने वाला जिला साबित हुआ। इस जिले ने पीएम मोदी की झोली में 100 फीसदी परिणाम डाल दिए।

Related Posts

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *