बिहार

लालू यादव के जन्मदिन पर बिहार में सियासी हलचल तेज

क्या बिहार के राजनीतिक गलियारे में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। आरजेडी मुखिया के बड़े बेटे और पार्टी के विधायक तेजप्रताप यादव शुक्रवार को बिहार के पूर्व सीएम  जीतनराम मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा कि उनकी ये मुलाकात एक बंद कमरे में हुई है। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई आखिर उनकी इस मुलाकात वजह क्या हो सकती है?

तेज प्रताप यादव की जीतनराम मांझी से मुलाकात किस मुद्दे को लेकर हो रही है ये अभी साफ नहीं हो सका है। हालांकि, जब तक उनकी ओर से कोई बयान नहीं आता, इसको लेकर अटकलों का दौर जारी रहेगा।

वहीं इस मुलाकात से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को ट्वीट करके आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय @laluprasadrjd जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है।’


वैसे भी देखा जाए तो चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जब से जमानत मिली है उसके बाद वो लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। चाहे नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करना हो या फिर कोई और मुद्दा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपनी बात रख रहे हैं। यही नहीं लगातार चर्चा इस बात की भी है कि लालू यादव पटना कब आ रहे हैं। माना जा रहा कि उनके पटना पहुंचने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो सकती हैं।

इससे पहले 28 मई को दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो से पार्टी के दो विधायकों ने जाकर मुलाकात की थी। इनमें गायघाट के विधायक निरंजन राय और मुजफ्फरपुर जिले की कांटी विधानसभा से विधायक मो. इसराइल मंसूरी थे। उनकी मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई जिसमें लालू यादव बिना मास्क के दिखे थे। उस मुलाकात के एक दिन बाद ही पूर्व सीएम और हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के मिलने की तस्वीर सामने आने के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ने लगा। सवाल उठने लगे कि आखिर मांझी-सहनी क्या खिचड़ी पका रहे?

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिहार चुनाव में माहौल बनाएंगे सीएम योगी ,पटना के दानापुर और सहरसा में जनसभा को करेंगे संबोधित

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *