बिहार

बिहार में गजब हो गया: प्रेग्नेंट हुआ पुरुष टीचर, स्कूल ने दे दी मैटरनिटी लीव मिली, जानें पूरा मामला

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार के वैशाली से अजब-गजब मामला देखने को मिला. यहां शिक्षा विभाग की लापरवाही से एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव पर भेज दिया गया. बकायादा शिक्षा विभाग के पोर्टल ई-शिक्षा कोष पर यह मैटरनिटी लीव दी गई. मामला सामने आया तो सोशल मीडिया पर भी बिहार शिक्षा विभाग की खूब किरकिरी हुई.
बिहार में पुरुष टीचर हुआ प्रेग्नेंट!

क्या आपने किसी मर्द को प्रेग्नेंट होते देखा या सुना है? चौंक गए ना? बिहार शिक्षा विभाग ने एक मेल टीचर को ‘प्रेग्नेंट’ बना दिया. असल में टीचर प्रेग्नेंट  नहीं था. बल्कि, शिक्षा विभाग की लापरवाही से उसे मैटरनिटी लीव पर भेज दिया गया. मामला सामने आने के बाद बिहार शिक्षा विभाग और टीचरों का मजाक उड़ रहा है. हालांकि, अधिकारी अपनी गलती को मान लिया है.

यह अजब-गजब मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है. यहां महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती में बीपीएससी के एक टीचर तैनात हैं, जिनका नाम जितेंद्र कुमार सिंह है. उनको शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती बनाकर छुट्टी दे दी गई. बकायादा शिक्षा विभाग के पोर्टल ई-शिक्षा कोष पर यह मैटरनिटी लीव दी गई. इस लीव को उन्होंने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड किया.शिक्षा विभाग की नजरों और ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र प्रेग्नेंट हैं और छुट्टी पर हैं. शिक्षा विभाग द्वारा जिस तरह से एक सरकारी पुरुष शिक्षक को महिलाओं वाली मिलने वाली छुट्टी दे दी गई है, उससे बाकी टीचरों में आक्रोश है.

Related Posts

1 of 23

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *