दिल्ली

देश में फिर चुनाव का दौर: 10 जुलाई को 13 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानिए NDA-INDIA ब्लॉक में कौन-कहां मजबूत

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव के बाद अब एडीए और इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के बीच 10 जुलाई को दूसरी टक्कर होने जा रही है. सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव दोनों गठबंधन की पार्टियों के लिए अग्निपरीक्षा है.

13 जुलाई को आएगा रिजल्ट
लोकसभा चुनाव के बाद अब फिर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच टक्कर होने जा रही है. 10 जुलाई को सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे और 13 जुलाई को रिजल्ट का ऐलान होगा. पश्चिम बंगाल में चार, हिमाचल प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में दो और पंजाब, तमिलनाडु और बिहार में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे, जिनमें से तीन सीटें भाजपा के पास, दो कांग्रेस के पास और एक-एक सीट राजद, द्रमुक, आप और तृणमूल कांग्रेस के पास हैं.

इन सीटों पर चुनाव
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें बिहार की रूपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीट, तमिलनाडु की विक्रवंदी सीट, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीट, पंजाब की जालंधर पश्चिम की सीट और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ की सीट शामिल हैं.

बंगाल में कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल बंगाल में चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. तीन भाजपा विधायकों-कृष्ण कल्याणी (रायगंज), मुकुटमणि अधिकारी (राणाघाट दक्षिण) और विश्वजीत दास (बागदा) ने लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफा के बाद ये सीटें खाली हुई हैं. इसी तरह से मानिकतला से तृणमूल विधायक साधन पांडे से निधन के बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं.

 

 

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *