क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

जिम्बाब्वे से हारे वर्ल्ड चैंपियन: T20 क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को हराया, फ्लॉप रही हमारी बैटिंग

खबर टीम इंडिया की। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत रोमांचक मुकाबले के साथ हुई है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. ये मैच लो स्कोरिंग रहा, जहां दोनों ही टीमों के बल्लेबाज रनों के लिए जूझते हुए नजर आए. जिसके चलते टीम इंडिया को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बता दें, इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और शुभमन गिल की कप्तानी में एक युवा टीम इस दौरे पर है.

115 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया. जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर खेलने में कामयाब रही और उसने बोर्ड पर 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही लगाए. जिम्बाब्वे के लिए क्लाइव मदांडे ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए. वहीं, डिओन मायर्स ने 23 रनों का योगदान दिया. ब्रायन जॉन बेनेट ने भी 15 गेंदों पर 22 रन बनाए. दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वॉशिंगटन सुंदर को भी 2 सफलता मिली और मुकेश कुमार-आवेश खान के नाम 1-1 विकेट रहा.

शुरूआत से ही खराब रही बल्लेबाजी
इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरुआत से ही खराब रही. टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए और फिर कोई भी बल्लेबाज टीम के इस शुरुआती झटकों से उभार नहीं सका. जिसके चलते 116 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 102 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी प्रॉपर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 क्रिकेट के इतिहास की तीसरी हार मिली.

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 884

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *