दिल्लीन्यूज़

दिल्ली के शाहीन बाग में लगा भड़काऊ नारा, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शाहीन बाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति लाउड स्पीकर पर कुछ बोल रहा है और उसकी एक पुलिसकर्मी से बहस हो रही है। वायरल वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की भी आवाज आ रही है।

दरअसल ये वीडियो दिल्ली के शाहीन बाग का है जहां दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए चल रहे प्रचार चल रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान दिखाई दे रहे हैं। वो इस वीडियो से फिर से विवादों में आ गए हैं।

दरअसल दिल्ली के शाहीन बाग में तैयब मस्जिद के पास पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान को लाउड स्पीकर के जरिए शुक्रवार को भाषण देते दिखाई पड़ रहे हैं। तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वहां से गुजर रही थी।

इतनी भीड़ को देखकर एक सब इंस्पेक्टर वहां आया और खान साहब से पूछा कि क्या उन्होंने इस सभा के लिए इजाजत ली है? सब इंस्पेक्टन ने जैसे ही उन्हें भाषण रोकने के लिए कहा, खान और उनके समर्थक आग बबूला हो गए और सब इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी पर उतर आए।

उनके साथ धक्का मुक्की की, कई अपशब्द कह दिए और गाली गलौज भी की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *