दिल्लीन्यूज़भारत

दिल्ली में आईटी मंत्रालय के वैज्ञानिक ने दी जान, शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत एक वैज्ञानिक ने कथित तौर पर सोमवार को दिल्ली में स्थित शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैज्ञानिक लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत 55 वर्षीय एक वैज्ञानिक ने दिल्ली में शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी के निवासी राजेश मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव शास्त्री भवन के गेट नंबर दो के सामने पाया गया, जिसमें कई केंद्र सरकार के मंत्रालय हैं।

इस घटना के बारे में पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि आज शास्त्री भवन से एक व्यक्ति के कूदने के बारे में सूचना मिली थी। जब स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उस व्यक्ति की पहचान राकेश मलिक के रूप में हुई।

डीसीपी ने आगे बताया कि संसद मार्ग थाने के अधिकारियों की एक टीम और एम्बुलेंस के साथ एक क्राइम टीम मौके पर पहुंची।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 753

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *