दिल्लीन्यूज़

प्रदूषण के कारण दिल्ली में लगा ‘मिनी लॉकडाउन’, प्राइमरी स्कूल बंद, कई और पाबंदियां लागू

दिल्ली में प्रदूषण का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदूषण के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के बाद अब दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम नियम लागू करने का ऐलान कर दिया है।

राजधानी में ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को ही एंट्री मिलेगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्य सरकार के दफ्तरों में आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम हो करेंगे जबकि आधे कर्मचारी ऑफिस आएंगे। उन्होंने निजी दफ्तरों से भी इस नियम को लागू करने का आग्रह किया।

राय ने कहा कि प्रतिबंधों को लागू करवाने के लिए एक 6 सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है जो प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर नजर भी रखेंगे। रेवेन्यू कमिश्नर को बाजार और ऑफिस के अलग-अलग कार्य समय के लिए योजनाएं बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अधिक प्रभावित इलाकों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल गठित किया जाएगा।

किस पर पाबंदीकितनी पाबंदी
प्राइमरी स्कूलअगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूलों में प्राइमरी तक के स्कूल बंद
बड़े बच्चों के स्कूलअभी रोक नहीं, स्कूलों में आउटडोर ऐक्टिविटी बंद रहेगी
कारनिजी कारों पर रोक नहीं (पेट्रोल वाले कार)
डीजल कारबीएस-6 से नीचे वाली डीजल कारों पर पूरी तरह से रोक
जरूरी सेवाएंजरूरी सेवाओं वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं
ट्रकसभी डीजल ट्रकों पर प्रतिबंध
इलेक्ट्रिक ट्रकइलेक्ट्रिक ट्रकों को मिलेगी एंट्री
सीएनजी ट्रकसीएनजी ट्रकों को भी प्रवेश
सरकारी दफ्तरसरकारी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे
निजी दफ्तरनिजी दफ्तर फिलहाल पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे
बसडीजल वाली बसों पर भी रोक
इलेक्ट्रिक बसइलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, 500 प्राइवेट पर्यावरण बसें चलेंगी

Related Posts

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *