दिल्लीन्यूज़भारत

Central Vista Inauguration: पीएम मोदी आज शाम 7 बजे करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, जानें कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर, 2022 को शाम 7 बजे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करेंगे। सत्ता के प्रतीक तत्कालीन राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करना जन प्रभुत्व और सशक्तिकरण का एक उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यह कदम प्रधानमंत्री के ‘पंच प्राण’ में से एक की तर्ज पर है यानी ‘औपनिवेशिक मानसिकता का कोई भी निशान मिटाएं।’

वर्षों से, राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के आसपास के इलाकों में आगंतुकों की बढ़ती भीड़ का दबाव देखा जा रहा था, जिससे इसके बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ रहा था। इसमें सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी, स्ट्रीट फर्नीचर और पार्किंग स्थल की पर्याप्त व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। इसके अलावा, मार्गों के पास अपर्याप्त बोर्ड, पानी की खराब सुविधाएं और बेतरतीब पार्किंग थी।

साथ ही, गणतंत्र दिवस परेड और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान कम गड़बड़ी और जनता की आवाजाही पर कम से कम प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता महसूस की गई। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास किया गया जबकि वास्तु शिल्प का चरित्र बनाये रखने और अखंडता भी सुनिश्चित की।

कर्तव्य पथ बेहतर सार्वजनिक स्थानों और सुविधाओं को प्रदर्शित करेगा, जिसमें पैदल रास्ते के साथ लॉन, हरे भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, मार्गों के पास लगे बेहतर बोर्ड, नई सुख-सुविधाओं वाले ब्लॉक और बिक्री स्टॉल होंगे। इसके अलावा इसमें पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास, बेहतर पार्किंग स्थल, नए प्रदर्शनी पैनल और रात्रि के समय जलने वाली आधुनिक लाइटों से लोगों को बेहतर अनुभव होगा।

इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भारी वर्षा के कारण एकत्र जल का प्रबंधन, उपयोग किए गए पानी का पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था जैसी अनेक दीर्घकालिक सुविधाएँ शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की जा रही है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अपार योगदान के लिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी। मुख्य मूर्तिकार श्री अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई 28 फुट ऊंची प्रतिमा को एक ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है और इसका वजन 65 मीट्रिक टन है।

कार्यक्रम में कब-कहां-क्या होगा, ये है पूरी जानकारी-

  1. कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले प्रधानमंत्री, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
  2. करीब 17 मिनट तक पीएम सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण का निरीक्षण करेंगे.
  3. 7.25 पर प्रधानमंत्री सेंट्रल विस्टा के श्रमजीवियों से मुलाक़ात करेंगे.
  4. साढ़े सात बजे पीएम सेंट्रल विस्टा के पुनरुद्धार से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.
  5. क़रीब 7.40 बजे प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी स्वागत भाषण देंगे.
  6. साल 1947 में भारत माता पर लिखे गए शुभमंगल का गान होगा.
  7. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के निर्माण का टाइमलेप्स वीडियो दिखाया जाएगा.
  8. कर्तव्य पथ के निर्माण पर फ़िल्म दिखाई जाएगी और कर्तव्य पथ का नामकरण होगा.
  9. शाम आठ बजे प्रधानमंत्री का भाषण होगा, इसके बात एक ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 753

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *