अपराधदिल्लीन्यूज़

घर पर हमले के बाद केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैं देश के लिए जान भी दे सकता हूं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले के एक दिन बाद उन्होंने कहा है कि वह देश के लिए जान भी दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया था कि जब चुनाव में जीत नहीं सके तो केजरीवाल को मारने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल ने दिल्ली में ई-ऑटो के लॉन्च प्रोग्राम में संबोधित करते हुए कहा, ‘केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, यह देश जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को इस प्रकार की गुंडागर्दी शोभा नहीं देती। देश के युवाओं को इससे गलत संदेश जाता है।

बता दें कि केजरीवाल के घर के बाहर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए बयान के बाद अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किए। इसी श्रृंखला में उनके आवास के बाहर भी वोरोध हो रहा था।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि केजरीवाल के घर पर भाजपा के लोगों ने हमला किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। चुप्पी तोड़ते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमें एक साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। मगर लड़ने में ही हमसब ने 75 साल गंवा दिए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *