राज्य

विश्व हाथी दिवस पर पीएम मोदी ने शेयर की हाथियों की शानदार फोटोज, यहां क्लिक कर देखें

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर हाथियों की कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट की है। इस दौरान उन्होंने हाथियों की सुरक्षा और उन्हें बचाने के लिए की जा रही कोशिशों की तारीफ की। पीएम मोदी ने ये भी दोहराया की हम हाथियों के हिसाब से अनुकूल आवास देने के लिए प्रतिबद्धता हैं।

पीएम मोदी ने पिछले कुछ सालों में हाथियों की बढ़ती संख्या पर भी अपनी खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “विश्व हाथी दिवस हाथियों की सुरक्षा के लिए सामुदायिक प्रयासों की व्यापक श्रृंखला की सराहना करने का मौका है। साथ ही, हम हाथियों को एक अनुकूल आवास प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जहां वे पनप सकें।

उन्होंने आगे लिखा की- भारत में हमारे लिए हाथी हमारी संस्कृति और इतिहास से भी जुड़े हुए हैं। और यह खुशी की बात है कि पिछले कुछ सालों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।

उधर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी विश्व हाथी दिवस पर बयान जारी किया है। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा, विश्व हाथी दिवस पर, भारत को इस बात पर गर्व है कि वह सभी एशियाई हाथियों में से लगभग 60% का घर है। वे राजसी सुंदरता का प्रतीक हैं, उनका गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, और वे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हाथियों के अभ्यारण्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

Related Posts

1 of 244

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *