राज्य

‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कल अहमदाबाद में इतने बजे होगा कार्यक्रम

 

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार यानी 13 अगस्त को अहमदाबाद में बीजेपी की ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। अहमदाबाद नगर निगम के इस कार्यक्रम का मकसद भारतीय ध्वज के जरिए राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम अहमदाबाद के विराटनगर में शाम 4.30 बजे से होगा।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शाह इस अभियान का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों से हर घर, दुकान और दफ्तर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की थी।

मन की बात में किया था जिक्र
28 जुलाई को ‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस से पहले अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीरों को तिरंगे में बदलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया था। गृह मंत्री शाह ने भी इस अपील को दोहराते हुए बड़े स्तर पर सेल्फी शेयर करने की अपील की थी।

 

Related Posts

1 of 244

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *