खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लोहा बाजार और लखेरा बाजार में गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। व्यापारियों ने एक बुर्का पहनी महिला को दुकानों के सामने मांस के टुकड़े फेंकने के आरोप में रोक लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
View this post on Instagram
व्यापारियों का दावा है कि पिछले एक-दो महीनों से बाजार और मंदिरों के आसपास मांस के टुकड़े डाले जा रहे थे, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। क्षेत्र में जैन मंदिर और शिव मंदिर स्थित हैं, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में कुछ व्यापारी महिला से बहस करते दिखाई देते हैं। महिला के हाथों में पहने ग्लव्स पर लाल रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं, जिन्हें व्यापारी मांस का खून बता रहे हैं। वीडियो में व्यापारी महिला से उसके एनजीओ का नाम पूछते हैं। महिला खुद को एक एनजीओ से जुड़ा बताती है और कहती है कि वह कुत्तों को खाना खिला रही थी।
बहस के दौरान 112 नंबर पर कॉल करने की बात भी कही जाती है। कुछ लोग महिला की कार की चाबी अपने पास रखने की बात करते सुनाई देते हैं और पहले थाने चलने की बात कहते हैं। मौके पर भीड़ भी जमा हो जाती है और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होती है।
बाद में हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने थाना कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर जांच की बात सामने आ रही है।












