मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP में ड्रग्स के साथ अरेस्ट हुई हाईप्रोफाइल घर की मुस्लिम लड़की, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

उमाकांत त्रिपाठी।भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ग्राहक के इंतजार में इस्लामी गेट के पास खड़ी थी। जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी युवती के कब्जे से 9 ग्राम एमडी और आईफोन 1.52 लाख रुपए का जब्त किया गया है।डीसीपी अभिनव चौकसे के मुताबिक, युवती ने अपना नाम अक्सा खान (25), निवासी 5-2 चित्रांश अपार्टमेंट, बीडीए कॉलोनी, कोहेफिजा का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पर्स के अंदर छोटी-छोटी 8 पारदर्शी पन्नियों में 9 ग्राम MD ड्रग्स (सफेद रंग का बारीक पाउडर) और एक एपल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

 

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
आरोपी महिला के पास से मादक पदार्थ और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। अक्सा खान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पुलिस उसके लोकल नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

हाई-प्रोफाइल घर से ताल्लुक रखती है अक्सा
आरोपी अक्सा उर्फ आसिया कोहेफिजा के हाई-प्रोफाइल घराने से ताल्लुक रखती है। उसके पिता आजम शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित बड़वाई स्पोर्ट्स ग्राउंड का संचालन करते हैं। आसिया बीकॉम से ग्रेजुएट है और शहर के अलग-अलग हुक्का लॉज पर उसका उठना-बैठना है।

वॉट्सएप चैट में मिले कई संदिग्ध नंबर
युवती के पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी एफएसएल जांच कराई जाएगी। इसी के साथ पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल भी खंगालना शुरू कर दी है। युवती से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। उसके वॉट्स एप चैट में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबर धारकों को भी पुलिस तलब कर पूछताछ करेगी।

8 दिन पहले बाय रोड मुंबई से ड्रग लाया था दोस्त
पूछताछ में अक्सा ने बताया कि- उसका एक करीबी मित्र 8 दिन पहले बाय रोड मुंबई से ड्रग लाया था। उसी के कहने पर ड्रग सप्लाई का काम करने लगी। इस काम के एवज में उसे ड्रग की खुराक सहित कुल कमाई का 20% हिस्सा भी दिया जाता था। अक्सा उसके पुरुष मित्र के बीच चैट भी पुलिस को मिली है। अक्सा की गिरफ्तारी के बाद युवक अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पार्टी में पहली बार ली थी ड्रग की खुराक
अक्सा ने पुलिस को बताया कि- वह करीब एक साल से ड्रग का सेवन कर रही है। मित्र की बर्थडे पार्टी में पहली बार उसे एक दोस्त ने ड्रग दिया। यह पार्टी एक हुक्का लाउंज में ऑर्गनाइज की गई थी।

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *