मध्य प्रदेशराजनीति

गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम मोहन: दिल्ली में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात दिल्ली में हुई। सीएम मोहन ने इसे लेकर फेसबुक पर पोस्ट भी किया है। इसमें दोनों नेता नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच देर रात ये मुलाकात हुई।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
डॉ. यादव ने शाह से प्रदेश में विकास कार्यों और राष्ट्रीय परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकासकार्यों की जानकारी भी गृहमंत्री शाह को दी। मोहन यादव ने शाह के साथ पोस्ट शेयर कर लिखा- आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री Amit Shah जी से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

दिल्ली से लौटेंगे सीएम
आपको बता दें कि सीएम मोहन दिल्ली दौरे पर हैं। आज मुख्यमंत्री दिल्ली से राजधानी भोपाल लौटेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर उनकी माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद खजुराहो जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम खजुराहो में ही करेंगे।

सीएम ने सागर को दी सौगात
सोमवार को सागर में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सागर के राजकीय विश्वविद्यालय में लॉ डिपार्टमेंट खोलने और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कैंसर विभाग शुरू करने की बात कही। जिले के गौरझामर, नरयावली और बरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

Related Posts

मामा से एकतरफा प्यार, शादी की जिद, एमपी में टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, ये वादा कर नीचे उतारा

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

1 of 214

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *