मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

5 लाख के कर्ज में डूबी युवती ने रची फर्जी लूट की साजिश, भाई से ही करवाई वारदात, ग्वालियर के थाने में ये बोली

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय युवती ने कर्ज और इंश्योरेंस के लालच में खुद की लूट की साजिश रच डाली। इस पूरी घटना का खुलासा महज कुछ घंटों में हो गया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

दरअसल, युवती ऑनलाइन गेम्स की लत में फंस चुकी थी और करीब 5 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने एक खतरनाक प्लान बनाया। उसने अपने ही नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर खुद की लूट की साजिश रची, ताकि गहनों का इंश्योरेंस क्लेम लेकर पैसे हासिल किए जा सकें।

योजना के तहत युवती 10 तोला सोना लेकर निकली और बहोड़ापुर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लगा।

जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक्टिवा सवार बदमाश नजर आए। एक बदमाश के पैर में सफेद चप्पल थी, जिस पर ईगल का निशान बना हुआ था। यही चप्पल पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई।

जब पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर जांच की, तो उसके भाई के पैर में भी वही चप्पल नजर आई। इसके अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड में भी वारदात से पहले दोनों के बीच लगातार बातचीत सामने आई। शक गहराने पर पुलिस ने नाबालिग भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सारा सच उगल दिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती ही इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड थी। उसने क्राइम सीरियल देखकर इस योजना को तैयार किया था। उसके साथ नाबालिग भाई और 19 वर्षीय एक युवक भी शामिल था। यहां तक कि वारदात को अंजाम देने के लिए लड़कियों के कपड़े भी तैयार रखे गए थे, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब भाई के पकड़े जाने के बाद युवती ने थाने में ही ऑनलाइन मंगाया गया फिनाइल पी लिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे बचा लिया और उल्टी कराकर उसकी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि युवती पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि ऑनलाइन गेम्स की लत किस हद तक लोगों को ले जा सकती है, और कैसे आसान पैसे के लालच में लोग अपराध की राह चुन लेते हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *