उमाकांत त्रिपाठी।सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश निवेश प्रोत्साहन के लिये बेंगलुरु में आयोजित “राउंड टेबल सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्यप्रदेश” में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए कहा कि उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों को प्रोत्साहन से मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसमें उद्योगों का अहम योगदान रहा है। उद्योगों के सहयोग से ही मध्य प्रदेश और पीएम मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना का साकार करेगा।
सीएम ने उद्योगपतियों के साथ नेटवर्किंग डिनर किया
बेंगलुरू में राउंड टेबल सेशन में मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिये अवसर, संभावनाओं और नीतियों पर उद्योगपतियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों के साथ नेटवर्किंग डिनर भी किया।
म.प्र में उद्योगों के लिए है पर्याप्त अवसर- राजेश नांबियार
राउंड टेबल सेशन में चेयरमैन नैसकॉम और सीईओ कॉग्निजेंट राजेश नांबियार ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। सुकून और शांति के टापू मध्य प्रदेश में उनकी कंपनी निश्चित ही उद्योग स्थापित करेंगी।
एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा- बिंदिया राज
इंफोसिस की ग्लोबल डिलीवरी हेड बिंदिया राज ने कहा कि प्रदेश के लोकल टेलेंट को निखारने और रोजगार देने के लिए मध्य प्रदेश में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। राकुटेन सिंफनी के एमडी राहुल अत्री ने कहा कि इंदौर क्लीनेस्ट सिटी होने के साथ ही उत्पादन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कंम्पनियां विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करेंगी-मोहन यादव
राउंड टेबल सेशन में शामिल उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को आश्वस्त किया कि वे सभी मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही प्रदेश में उनकी कम्पनियां विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करेगी।
उद्योगपतियां बोले
उद्योगपतियों ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन के नेतृत्व में वर्तमान में उद्योगों विस्तारित करने, उद्योगों को लगाने में प्रशासनिक तौर पर सहयोग देने, उद्योग लगाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिये सरकार की तत्परता को देखते हुए उद्योग लगाने के लिये मध्य प्रदेश में अनुकूल माहौल बना है। उद्योगपतियों ने राउंड टेबल सेशन में अधोसंरचना, इको सिस्टम, इंजीनियरिंग, रिसर्च, स्किल डेवलेपमेंट आदि विषयों पर विचार रखें और सुझाव भी दिए।














