राजस्थान

दिल का दौरा पड़ने से सिर्फ 41 साल में हुआ बीजेपी विधायक का निधन, राजस्थान सीएम ने जताया शोक

उमाकांत त्रिपाठी। गुरुवार को सलूंबर राजस्थान से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सलूम्बर बीजेपी विधायक अमृत लाल मीना के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि- उनका निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सीएम शर्मा ने भगवान से उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की है।

सीएम भजनलाल ने एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भजन लाल शर्मा ने लिखा, “बहुत दुखद! सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अमृत लाल जी मीना के हृदयाघात से निधन की खबर से स्तब्ध हूं। यह भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!”

डिप्टी सीएम ने भी जताया शोक
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने भी अमृत लाल मीना के निधन पर दुख जताया है। एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में बैरवा ने लिखा, “सलूंबर से भाजपा विधायक और हमारे मित्र श्री अमृत लाल जी मीना के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। यह भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ओम शांति! आपको बता दें कि सलूंबर राजस्थान के उदयपुर जिले की विधानसभा सीट है जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

Related Posts

राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो

खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…

जारी रहेगी परंपरा: अजमेर जाएगी पीएम मोदी की चादर, पीएम मोदी की ओर से ये मंत्री चढ़ाएंगे चादर

उमाकांत त्रिपाठी। शिव मंदिर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को…

पीएम मोदी और राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को नई दिल्ली में…

1 of 6

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *